फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे दिनचर्या में योग को करें शामिल : डॉ. शकुंतला

Sat, 07 Jun 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला प्रशासन एवं आयुष, शिक्षा और खेलकूद विभाग ने कैथल, कलायत, राजौंद, पूंडरी, ढांड, सीवन और गुहला खंडों में योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें कुल 466 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शकुंतला दहिया ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए बच्चों को अपनी दिनचर्या मंे योग को जरूर शामिल करना चाहिए।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक खंड में योगासन प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए छह सदस्यीय ब्लॉक कमेटी बनाई गई थी। इन समितियों में आयुष विभाग, शिक्षा विभाग, खेल विभाग, योग संस्थान और आयुष योग सहायकों के सदस्य शामिल थे, जिन्होंने प्रतियोगिता की देख-रेख की।
विज्ञापन


कैथल ब्लॉक में खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. नरेश कुमार, जिला योग कोऑर्डिनेटर डॉ. राजेंद्र कुमार, योग विशेषज्ञ एचएस हुड्डा, सहायक शिक्षा अधिकारी (खेल) रमेश चहल, प्रवीण, कुलदीप धीमान, संजू आर्या, संदीप सिंह, नरेश आदि उपस्थित थे।

इसके अतिरिक्त भारतीय योग संस्थान कैथल एवं चीका इकाई की ओर से 18 स्थानों पर 11वें योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर में भारतीय योग संस्थान के जिला प्रधान डॉ. विनोद गुप्ता और सतपाल भारद्वाज ने बताया कि जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के निर्देशानुसार सूक्ष्म क्रिया, ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, वज्रासन, पवनमुक्तासन, शवासन, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, शीतली प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास करवाया गया।
विज्ञापन


डॉ. दहिया ने बताया कि आठ जून को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जाखौली अड्डा, कैथल के सभागार में जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें ब्लॉक स्तरीय विजेता प्रतिभागी भाग लेंगे।

उन्होंने कहा कि योगासन प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में योग के माध्यम से सर्वांगीण विकास करना और योग को उनकी दिनचर्या का हिस्सा बनाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें