कैथल/सीवन। जिले में कई जगहों पर गणेश महोत्सव के कार्यक्रम हो रहे हैं। सीवन नगर के शांति मोहल्ला सेवा समिति की ओर से चल रहे श्री गणेश उत्सव में मंगलवार रात्रि को संकीर्तन का आयोजन हुआ। प्रस्तुतियों के बीच जयकारों से श्री गणेश उत्सव गूंज उठा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आशु वाधवा ने दीप प्रज्वलित कर किया। श्री सनातन धर्म मंदिर के महंत महेश शर्मा मौजूद रहे। समिति के संरक्षक राहुल कक्कड़ ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी श्री गणेश उत्सव बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जा रहा है। आगामी 6 सितंबर को गणपति विसर्जन शोभायात्रा के साथ भव्य रूप से किया जाएगा।
संकीर्तन की शुरुआत श्री गणेश वंदना से हुई। इसके बाद राहुल द्वारा प्रस्तुत भजन “करो मेरा बेड़ा पार भवानी” और आशा द्वारा गाए गए भजन घर में पधारो गजानंद जी ने श्रद्धालुओं को भक्ति भाव में सराबोर कर दिया। गणपति बप्पा के जयकारों और सुंदर भजनों से संपूर्ण वातावरण गूंज उठा।
03 सीवन में आयोजित श्री गणेश उत्सव में आरती करते श्रद्धालु। संवाद