32 राजौंद में मत्था टेकने के लिए लाइनों में लगे हुए श्रद्धालु। संवाद
गोगा माड़ी पर फिर लगा मेला
राजौंद। राजस्थान के बागड़ स्थित गोगा माडी के मेले के बाद बुधवार को राजौंद की गोगा माड़ी पर फिर मेला लगा। जहां सैंकड़ों लोगों ने मत्था टेक कर नगर की सुख शांति की कामना की। भादवा माह की अमावस्या के बाद आने वाली पंचम को गोगा माडी स्थान पर मेला लगता है। ठीक उससे अगले दिन भारी संख्या मेंं लोग बागड़ गोगा माडी राजस्थान जाते हैं। वहां नौंवी की पूजा अर्चना करने के बाद फिर से नगर में दसवीं को लौटने पर पूजा अर्चना करते हैं।
इस पर लोग उसी तरह मेले में पहुंचकर पूजा-अर्चना करके घर की सुख शांति की कामना करते हैं। मंगलवार को देर सांय श्रद्धालु आते रहे दिन में चल रही लगातार बरसात के बाद भी श्रद्धालुओं की आस्था काम नहीं हुई। यहां जगह-जगह छोटी-छोटी दुकानें सजी हुई थी, लोग पूजा अर्चना के लिए गोगा माड़ी व गुरु गोरखनाथ मंदिर, भद्रकाली मंदिर में पहुंचे। कमेटी के लोगों बताया कि यह मेला शांतिप्रिय संपन्न हो गया है नगर के लोगों का सब ने आभार जताया वह पुलिस प्रशासन का भी आभार प्रकट किया।