फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अमेरिका भेजने के नाम पर ठगे 17 लाख रुपये

Fri, 07 Jun 2024 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। युवक व उसकी पत्नी को अमेरिका भेजने के नाम पर एजेंटों ने 17 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गांव मटौर निवासी संदीप ने कलायत थाना में शिकायत दी कि उसने उसकी भाई प्रदीप कुमार व भाभी पूजा को विदेश भेजने के लिए तंगोली निवासी एजेंट कुलविंद्र से संपर्क किया। उसने दोनों को अमेरिका भेजने के 55 लाख रुपये मांगे। कुलविंद्र ने 29 जून 2022 को प्रदीप कुमार व पूजा को दिल्ली एयरपोर्ट स अमेरिका के लिए रवाना कर दिया, लेकिन बाद में उन्हें वियतनाम में भेज दिया।

संदीप ने बताया कि 25 दिन बाद उनको वियतनाम से इंडोनेशिया भेज दिया। वहां से उन्हें वापस आना पड़ा। उसके बाद कुलविंद्र ने उसके भाई व मेरी भाभी को अमेरिका भेजने से मना कर दिया और कहा कि वह उन्हें एजेंट चेतन व विक्की के माध्यम से अमेरिका भेज देगा। 12 अगस्त 2022 को चेतन व विक्की ने कलायत में आकर उससे बातचीत की।
विज्ञापन


आरोपी चेतन ने उसे कहा कि वह उसके भाई और भाभी को एक सप्ताह में अमेरिका भेज देगा, जिसके लिए 50 लाख रुपये लगेंगे। उसके बाद आरोपी ने उससे अलग-अलग समय में बहाने बनाकर 85 लाख रुपये ले लिए। बाद में उन्हें विदेश नहीं भेजा। यहां आने के बाद जब उसने आरोपियों ने अपने रुपये वापस मांगे तो विक्की ने उसके 68 लाख रुपये वापस कर दिए।

बाकी करीब 17 लाख रुपये एजेंट चेतन व विक्की वापस नहीं कर रहे हैं। चेतन व विक्की ने मिलकर उसके साथ लगभग 17 लाख रुपये की

धोखाधड़ी की है। जांच अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


अधिकृत एजेंट के माध्यम से ही जाएं विदेश ः डीसी

कैथल। डीसी प्रशांत पंवार ने लोगों विशेषकर युवाओं को सलाह दी है कि वे शिक्षा, रोजगार आदि के लिए केवल सरकार से अधिकृत या मान्यता प्राप्त एजेंट के माध्यम से ही विदेश जाएं। इनकी सूची सरकार की वेबसाइट ईमीग्रेट डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध है।

डीसी ने बताया कि भारत सरकार के गृह विभाग द्वारा विदेशों में बच्चों को रोजगार, पढ़ाई आदि के लिए भेजने हेतू कंपनियों को अधिकृत किया है। व्यक्ति अपने बच्चों को विदेशों में भेजते हैं, तो सरकार द्वारा अधिकृत एजेंटों के माध्यम से ही भेजे, ताकि उनके साथ किसी भी तरह की धोखेबाजी न हो। प्राय: देखने में आता है कि नकली व अनाधिकृत व्यक्तियों द्वारा विदेश भेजने के नाम पर लोगों से पैसे ठग लिए जाते हैं। ऐसे नकली या अनाधिकृत एजेंट अपना झूठा प्रसार-प्रसार भी करते हैं, जिससे लोग उनके विश्वास में आ जाते हैं।
विज्ञापन


आमजन उनके झांसे में आकर अपनी मेहनत की कमाई, अन्य संपत्ति या गहने इत्यादि गंवा बैठते हैं। इसलिए ऐसे कबूतरबाज ट्रेवल एजेंट व एजेंसियों से सावधान रहें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें