फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विदेश भेजने के नाम पर ठगे साढ़े चार लाख रुपये

Sat, 02 Nov 2024 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। युवक को विदेश भेजने के नाम पर एक आरोपी ने चार लाख 50 हजार रुपये धोखाधड़ी पूर्वक हड़प लिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गांव पाबसर निवासी हरपाल सिंह ने सीवन थाना में शिकायत दी कि उसकी सीणंद निवासी करण से जान-पहचान थी। जनवरी 2024 में उनके वह उनके घर आया था। करण ने उसके भाई कुलदीप को विदेश भेजने की बात कही, जिस पर वह सहमत हो गया। आरोपी ने फरवरी 2024 में उससे चार लाख 50 हजार रुपये व उसके भाई के दस्तावेज ले लिए। करण ने कहा कि वह कुलदीप को तीन महीने के अंदर विदेश भेज देगा।
विज्ञापन


जब आठ महीने के बाद करण आरोपी ने उसके भाई कुलदीप को विदेश भेजने का कार्य नहीं किया तो उसने करण से कागज व रुपये वापस मांगे। इस पर आरोपी ने पैसे वापस देने से इंकार कर दिया। अब आरोपी उसे धमकी देता है कि वह उसको महिलाओं से छेडख़ानी के आरोप में फंसवा देगा। ऐसा करके आरोपी ने उसके साथ ठगी की है। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें