फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय की खो- खो टीम ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। चौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय फतेहपुर-पूंडरी की खो-खो टीम ने अंतरमहाविद्यालय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। शारीरिक शिक्षा विभाग अध्यक्ष डॉ. प्रेमलता ने बताया कि जोनल स्तरीय खो-खो अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन आरकेएसडी कॉलेज कैथल में हुआ। जिसमें चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय की टीम ने आरकेएसडी कॉलेज कैथल की टीम को हराकर इंटर जोनल अंतरमहाविद्यालय प्रतियोगिता में प्रवेश किया।
विज्ञापन

इंटरजोनल अंतर महाविद्यालय खोखो प्रतियोगिता का आयोजन एसडी कॉलेज पानीपत में आयोजित हुआ। जहां पर विभिन्न क्षेत्रों से टीमों ने इंटर जोनल लीग के लिए क्वालिफाई किया। लीग के विभिन्न मुकाबलों के आधार पर एसडी कॉलेज पानीपत की टीम प्रथम, एसए जैन कॉलेज अंबाला कैंट की टीम दूसरे व चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय पूंडरी की टीम तीसरे स्थान पर रही। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शशि किरण ने टीम की जीत पर बधाई दी। प्रबंधक समिति के प्रधान पूर्व विधायक चौ. तेजवीर सिंह ने टीम की सफलता पर उनका अभिनंदन किया। तेजवीर सिंह ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बच्चों को हिस्सा लेना चाहिए। खेलों द्वारा बच्चों का शारीरिक, मानसिक व भावात्मक विकास होता है। खेल से शरीर स्वस्थ रहता है। खेलों द्वारा बच्चे स्कूल, कॉलेज, गांव व जिले का नाम रोशन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें