फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ककहेड़ी गांव में घर से नकदी और गहने चोरी

Mon, 05 Feb 2024 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। चोर ककहेड़ी गांव में एक मकान से नकदी व गहने चोरी कर ले गए। वहीं सजूमा गांव से पेड़ों जाल व ग्रिल चोरी हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
पहले मामले में गांव ककहेड़ी निवासी कर्मचंद ने सीवन थाना में शिकायत दी कि तीन फरवरी को अज्ञात आरोपी उनके घर में रखी अलमारी से 35 हजार रुपये व सोना चांदी के गहने चोरी कर ले गए। उसे करीब एक लाख 62 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। विवेचना अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मामले में गांव सजूमा की सरपंच सीमा देवी ने कलायत थाना में शिकायत दी कि दो फरवरी को रात के समय अज्ञात आरोपी गांव में लगाए गए पेड़ों के जाल व ग्रिल चोरी करके ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत 40 हजार रुपये है। विवेचना अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें