फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुलह से निपटाए गए मामले

विज्ञापन
03-कैथल। राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित मामलों का निपटारा करते हुए न्यायधीश। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेश कत्याल की देखरेख में शनिवार को न्यायिक परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया। इसमें 5584 मामलों का निपटारा किया गया।
विज्ञापन

लोक अदालत में जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेश कत्याल, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय गगनदीप कौर, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नताशा शर्मा, सिविल न्यायाधीश (सिनियर डिवीजन) प्रवेश सिंगला, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रजनी कौशल, सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) कैथल अश्वनी गुप्ता, सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) गुहला डिविजन ईशा गर्ग और जन उपयोगी अदालत के बेंच गठित किए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दानिश गुप्ता ने बताया कि लोक अदालत में 9700 लंबित मामले रखे गए थे। इनमें से 5584 मामलों का निपटारा किया गया। पांच करोड़ 46 लाख 21 हजार 193 रुपये की राशि के विभिन्न आपराधिक, एनआई एक्ट, बैंक रिकवरी, मोटर वाहन, श्रम से संबंधित विवाद मामले, राजस्व आदि अन्य मामलों का निपटारा किया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की हेल्पलाइन नंबर 01746-235759 पर किसी भी तरह की कानूनी या सामाजिक समस्या के बारें में भी बात कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें