फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गगड़पुर के गोगा पीर मंदिर से दानपात्र चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गगड़पुर के गोगा पीर मंदिर से चोर ताला तोड़कर दानपात्र चुराकर ले गए। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गगड़पुर निवासी बलकार सिंह भगत ने बताया कि इस मंदिर में वह सेवादार का काम करता है। 24 जनवरी को शाम के समय मंदिर के मुख्य गेट में ताला लगाकर घर चला गया था। जब 25 जनवरी को मंदिर में आकर देखा तो दानपात्र चोरी हुआ मिला। लोहे के दानपात्र से चोर पैसे चुराकर दानपात्र को वहीं छोड़ गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें