फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलानी खेड़ा गांव में सरपंच चुनाव को लेकर हुए विवाद में 83 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत के गांव जुलानी खेड़ा में संभावित पंचायत चुनाव के लिए सरपंच पद के दो भावी उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच 25 मई को हुए पथराव पर पुलिस प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लिया है। दोनों पक्षों की शिकायत पर एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 83 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं एक पंचायत में फैसला लिया गया कि 29 मई को एक महापंचायत का आयोजन कर घटना के कारणों की पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन

विदित रहे कि गांव जुलानी खेड़ा में दो पक्षों में हुए आपसी विवाद में जमकर पथराव हुआ था। इसमें दोनों पक्ष अलग-अलग तौर पर राजनीतिक दलों के समर्थक बताए गए थे। घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति थी। जिस कारण पुलिस तैनात की गई। डीएसपी और कलायत थाना प्रभारी बलदेव सिंह द्वारा व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई अपील का असर 36 बिरादरी पर देखने को मिल रहा है। परिणामस्वरूप जुलानी खेड़ा में महापंचायत का आयोजन किया। इसमें भारी संख्या में मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों से किसी तरह का विवाद न खड़ा करने का आग्रह किया है। दोनों पक्षों ने आपसी सौहार्द एवं भाईचारे की भावना को सुदृढ़ रखने का भरोसा दिलाया है। इस मामले के संबंध में 29 मई को जुलानी खेड़ा में महापंचायत का आयोजन होगा। इसमें गणमान्य लोग उन कारकों पर चर्चा करेंगे जिसके चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई।
ओमप्रकाश की शिकायत पर इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
जुलानी खेड़ा गांव में हुए विवाद में ओमप्रकाश की शिकायत पर छह महिलाओं सहित 44 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें 21 नामजद और 20-25 अन्य लोग शामिल हैं। आरोप है कि उक्त लोगों ने 25 मई को रात्रि करीब 8 बजकर 30 मिनट पर गंडासी, डंडों व पत्थरों से उन पर प्रहार किए। जान से मारनेे की धमकी दी गई।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के बलवान सिंह की शिकायत पर 13 को नामजद करते हुए 20-25 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों ने 25 मई को रात्रि करीब नौ बजे लाठी, डंडों, ईंट-पत्थरों से उन पर हमला कर जान से मारने की धमकी दी।
दूसरी ओर पुलिस द्वारा चुनाव को देखते हुए स्थितिपर विशेष नजर रखी जा रही है। हालांकि पंचायती आम चुनावों की घोषणा अभी नहीं हुई है। जिस प्रकार चुनाव को लेकर अभी से तनाव की स्थिति बनी है, वह पुलिस और पड़ोसी गांवों के लिए चिंता का सबब है। वहीं जुलानी खेड़ा विवाद के बीच सरपंच पद के दोनों भावी उम्मीदवार शुक्रवार को सौहार्द पूर्ण माहौल में कलायत एसडीएम कार्यालय परिसर में वोट बनवाने की प्रक्रिया में मसरूफ दिखे। वे निरंतर अधिकारियों को यह भरोसा दिलाते रहे कि गांव में अशांति का माहौल नहीं बनने दिया जाएगा। दूसरी तरफ जिस प्रकार खुलकर दोनों पक्षों में 25 मई को विवाद हुआ उसको प्रशासन द्वारा संजीदगी से लिया जा रहा है। कलायत डीएसपी सज्जन कुमार ने बताया कि कानून व्यवस्था और अमन-चैन कायम रखने के लिए गांव में पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें