फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के पांच मामलों में 30 लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने मारपीट के पांच मामलों में 30 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पहले मामले में पुलिस को दी शिकायत में कसौली निवासी सतनाम सिंह ने बताया कि 22 दिसंबर को शाम सात बजे वह अपने घर पर था। इसी दौरान पड़ोसी गाली गलौज कर रहे थे। इस पर उसकी मां सुरेंद्र कौर ने कहा कि वे इतनी ऊंची आवाज में गालियां न दें। लेकिन आरोपी शांत नहीं हुए। जब उसने इस बारे में बात की तो जगरूप सिंह, मांगा राम, सुमन देवी, लक्ष्मी देवी, लखविंदर, रमेश सिंह, सिंदरकौर, फूला राम, करनैल सिंह, रीना, मीना ने मिलकर उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

दूसरे मामले में डीग निवासी होशियार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रिंकू, जगा, रमेश, दीपक, राजीव, सुल्तान, राकेश, सतीश, नरेश व सोनू ने अनाज मंडी पूंडरी में उसके साथ मारपीट की है। तीसरे मामले में सेक्टर 19 निवासी राजबीर ने पुलिस को बताया कि वह रविंद्र रंगा और अनूप बनवाला की गाड़ी में बैठकर अपनी ड्यूटी पर चीका कॉलेज जा रहे थे, तभी अचानक खुराना रोड चौक से ऑल्टो गाड़ी चालक ने तेज गति से जान बुझ कर परिचालक साइड में हमारी गाड़ी को टक्कर मारी। गाड़ी रोक कर पूछा तो आरोपियों ने गाड़ी की डिग्गी खोलकर डंडे व लोहे की रॉड से हमले का प्रयास किया और जान से मारने व गाड़ी तोड़ने की धमकी दी। चौथे मामले में गांव बिलौना निवासी जश्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 दिसंबर को वह अपने दोस्त मिनू को गांव बस्सी में उसके घर पर छोड़कर अपने घर जा रहा था। तो गांव मंडवाल के पास अविंद्र, सिमरन, प्रताप, सतनाम, किरण, प्रताप, अर्श ने उनके मोटरसाइकिल के आगे गाड़ी रोककर उसके साथ मारपीट की है। पांचवें मामले में पुलिस को दी शिकायत में ढांड निवासी चांदी राम ने बताया कि खेती बाड़ी का काम करता है। उसे अपने खेत में लगाई गई तार को हटाने के लिए काला व भरथू ने कहा। इसके बाद जब वह तारबंदी के लिए खूंटे उखाड़ रहा था तो काले ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें