फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मारपीट व धमकी के दो मामलों में 16 पर केस

Tue, 08 Aug 2023 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। मारपीट व धमकी के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 16 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पहले मामले में गांव करोड़ा निवासी मनजीत सिंह ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि उसने गांव करोड़ा में शराब का ठेका लिया हुआ है।
विज्ञापन


गांव के ही मोनू ने उससे मार्च वर्ष 2023 में फिरौती मांगी थी। इस पर उसने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया था। इस बात से मोनू उससे रंजिश रखता है। छह अगस्त को रात करीब 12:15 बजे जब वह अपने दोस्तों मनेंद्र सिंह, संजू, टिंकू व नवदीप के साथ अपने मकान पर मौजूद था। उसी समय मकान में मोनू, विकास, मिंटू फौजी, रविंद्र, गौरव, सचिन, गोलू, गौरव व संजू गंडासी, लाठी व डंडे के साथ दरवाजे को तोडक़र मकान के अंदर घुस गए और उन पर हमला कर दिया। वे वहां से अपनी जान बचाकर मकान की छतों से कूदकर भाग गए। करीब एक घंटा के बाद उन्होंने वापस आकर देखा तो आरोपियों ने मकान में खड़े दो मोटरसाइकिल, कूलर व पंखे को लाठी से तोड़ दिया व मोबाइल चोरी करके ले गए। इस संबंध में वे मेडिकल करवाने के लिए राजौंद जा रहे थे तो पाई बस अड्डा के पास आरोपियों ने फिर रास्ता रोककर उन्हें घायल करने की कोशिश की। आरोपियों ने उनकी कार भी तोड़ दी। बाद में शोर मचाने पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर चले गए। जांच अधिकारी रणदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरे मामले में सीवन निवासी गुरमेल ने पुलिस को शिकायत दी कि पांच अगस्त को रात करीब 11 बजे आरोपी गौरव, सतपाल, जगतार, सोनू, मग्गर, राजेंद्र और एक महिला ने उसे व उसके परिजनों को घर में घुसकर मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी बलकार सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें