फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति पर केस

Tue, 18 Mar 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। महिला पुलिस कैथल ने दहेज प्रताड़ना के आरोप में विवाहिता के पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बलराज नगर की एक महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसकी शादी कुछ समय पहले सजूमा निवासी संतलाल के साथ रीति रिवाज अनुसार हुई थी। शादी के समय दिए गए दहेज से बार पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे तथा उसके साथ मारपीट करते थे। इस कारण वह अपने मायके लौट आई और पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवादयुवती के अपहरण का मामला दर्ज
विज्ञापन

कैथल। थाना शहर पुलिस कैथल की ओर से एक युवती का अपहरण करने के आरोप में दर्ज किया है। इस मामले में कैथल शहर की एक कॉलोनी के व्यक्ति ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जसवंत उर्फ जस्सी अपने अन्य दोस्तों के साथ मिलकर 10 मार्च को कैथल शहर से उसकी 22 वर्षीय बेटी का अपहरण कर ले गया। उन्होंने उसके आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। संवाद

दो महिलाएं और युवती घर से लापता
कैथल। जिले में दो महिलाएं व युवती बिना बताए घर से चली गई। कलायत निवासी एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 10 मार्च को उसकी 19 वर्षीय पत्नी बिना बताए घर से चली गई। कस्बा ढांड निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि 14 मार्च को उसकी 23 वर्षीय पत्नी बिना बताए घर से चली गई। तीसरे मामले में चीका के एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 15 मार्च को उसकी 19 वर्षीय बेटी बिना बताए घर से चली गई। पुलिस जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें