फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: किशोरी की शादी कराने के आरोप में चार के खिलाफ केस

Fri, 18 Jul 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। थाना राजौंद के अंतर्गत आने वाले नरवल गांव में एक नाबालिग किशोरी की जबरन शादी कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जिला बाल विवाह निषेध अधिकारी सुनीता शर्मा ने राजौंद थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 अप्रैल को नरवल गांव में दो पक्षों की सहमति से एक किशोरी की शादी कर दी गई। जांच में पता चला कि शादी के समय किशोरी की उम्र महज 17 वर्ष 1 माह थी।

राजौंद थाना के कार्यकारी प्रभारी सब-इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि इस शिकायत के आधार पर महावीर, सतविंदर, जोगिंदर और शमशेर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें