फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बच्चों से मजदूरी करवाने में पांच पर केस

Wed, 06 Dec 2023 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। चीका क्षेत्र में दुकानों पर आठ बच्चे बाल मजदूरी करते पाए गए। बाल मजदूरी करवाने के आरोप में पुलिस ने संबंधित पांच दुकानदारों के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के राज्य कोऑर्डिनेटर पुनीत शर्मा की चीका थाना में दी शिकायत के अनुसार बाल श्रम के खिलाफ 20 नवंबर से 10 दिसंबर तक देश में अभियान चलाया जा रहा है।

चार दिसंबर को इस अभियान के तहत टीम का गठन किया, जिसमें कैथल बाल कल्याण समिति से सदस्य प्रदीप कुमार, लेबर इंस्पेक्टर कैथल अशोक कुमार व ललित कुमार, डीसीपीओ कार्यालय से अमरजीत, सोनू व मदन लाल शामिल थे। टीम ने चीका शहर में विभिन्न दुकानों पर औचक निरीक्षण किया। दुकानदार सुशील कुमार, दीपक कालड़ा, गौरव, रजनीश व भगवान दास के खिलाफ बच्चों से काम कराने पर केस दर्ज कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें