फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मारपीट और धमकी के तीन मामलों में 24 पर केस

Mon, 29 Apr 2024 05:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के तीन मामलों में पुलिस ने 24 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पहले मामले में गांव पाडला निवासी देव कुमार ने सदर थाना में शिकायत दी कि 25 अप्रैल को शाम के समय आरोपी राहुल, शेखर, भरत, भानुप्रताप, मितु, सुजल, लक्की व तीन-चार अन्य आरोपियों ने उसे डंडे व रॉड से पीटा। इसके बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी जयपाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दूसरे मामले में गांव धनौरी निवासी मनीष ने सदर थाना में शिकायत दी कि 26 अप्रैल को आरोपी विक्रम, बंटी, बबलु, अमना व प्रीतम ने उसे व उसके भाई को लाठी, रॉड व ईंटों से हमला कर घायल कर दिया। जांच अधिकारी जयपाल ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तीसरे मामले में गांव धनौरी निवासी सुमन ने सदर थाना में शिकायत दी कि 21 अप्रैल को आरोपी मामू, डिंपी, मनीष, रामभुल, गुरबचन व तीन अन्य ने उसे व उसके परिवार के सदस्यों को डंडे, लाठी, रॉड व सरिये से हमला कर चोटिल कर दिया। जांच अधिकारी जगबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें