फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलगाय आगे आने से पलटी कार, छह युवक घायल

विज्ञापन
Car overturned as Nilgai came forward, six youths injured - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। गांव खुराना के नजदीक सुबह तीन बजे नीलगाय आगे आने से कार पलट गई। इसमें छह युवक घायल हो गए। डोहर निवासी राजू ने बताया कि कैथल से सवार होकर युवक डोहर गांव जा रहे थे, तभी कार के आगे नीलगाय आ गई। इससे कार का संतुलन बिगड़ गया और साथ के खेतों में उतर गई।
विज्ञापन

डोहर निवासी गुरप्रीत, कृष्ण, प्रगट, गुरमीत, संजू व गांव अणेता निवासी गुरतेज घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां से गुरतेज की नाजुक हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। कार को गुरतेज चला रहा था। बताया गया कि घायल पढ़ाई व खेती का काम करते हैं। सभी घायलों की उम्र लगभग 22 से 24 साल के बीच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें