फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: असंध में कार, हिमाचल प्रदेश में हुआ चालान

Sun, 04 May 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। तितरम थाने की पुलिस ने कार की नकली नंबर प्लेट लगाकर धोखाधड़ी करने के रूप में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। दरअसल, कार असंध में होने के बावजूद उसका चालान हिमाचल प्रदेश में दिखाने की जानकारी मिली है। इतना ही दिन फिर उत्तराखंड में चालान का संदेश आया।

तितरम थाने में दी गई शिकायत में हरसोला निवासी संजीव कुमार ने बताया कि उसके पास होंडा अमेज कार है। 26 अप्रैल को उसके पास एक मोबाइल नंबर से संदेश आया कि उसकी गाड़ी का हिमाचल प्रदेश के पोंटा साहिब में चालान होना दर्शाया गया है। इसके बाद ही दो दिन बाद एक दूसरा संदेश आया जिसमें उसकी गाड़ी का चालान उत्तराखंड में होना दर्शाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि इन दोनों तिथियां को उसकी गाड़ी असंध व अमृतसर पंजाब में थी। उसने बताया कि किसी अज्ञात ने धोखाधड़ी के तहत उसकी कार की जाली नंबर प्लेट लगाकर इस प्रकार की धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया है।

शिकायत के आधार पर तितरम थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि

मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें