कैथल। एंटी नारकोटिक सेल ने कलायत क्षेत्र से करीब दो किलो गांजा फूल पत्ती सहित नशा तस्कर काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी एसआई सिंहराज की की टीम रात्रिकालीन गश्त दौरान ढुंढवा रोड कलायत पर मौजूद थी। पुलिस को सूचना मिली कि खरक पांडवा निवासी सोनू गांजा फूल पत्ती लेकर कलायत से ढुंढवा की तरफ जाएगा। पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इस बीच सोनू को काबू कर लिया गया। तहसीलदार कलायत दिनेश कुमार के समक्ष ली गई तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे में पॉलीथिन से एक किलो 960 ग्राम गांजा फूल पत्ती बरामद हुई। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद