फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कैथल से शिमला के लिए बस सेवा की गई शुरू

विज्ञापन
हरियाणा रोडवेस की बस।
विज्ञापन
कैथल। कैथल रोडवेज डिपो ने शिमला के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। लंबे समय से यात्रियों की ओर से उठाई जा रही मांग को देखते हुए विभाग ने इस रूट पर बस संचालन शुरू किया है।
विज्ञापन

नई सेवा से अब यात्रियों को शिमला पहुंचने के लिए बीच रास्ते में बसें बदलने की परेशानी से राहत मिलेगी। इससे पहले यात्रियों को पहले अंबाला या चंडीगढ़ की बस लेनी पड़ती थी।
रोडवेज अधिकारियों के अनुसार बस प्रतिदिन सुबह छह बजे कैथल से रवाना होने लग गई है। यह बस पिहोवा, अंबाला, डेराबस्सी, जीरकपुर, चंडीगढ़, पिंजौर, कालका, परवाणु और शिमला होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच रही है। वापसी में बस दोपहर 12:30 बजे शिमला से चलकर निर्धारित मार्ग से होते हुए कैथल पहुंच रही है। शिमला के लिए बस सेवा की मांग काफी समय से की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें