फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड के हमले से व्यक्ति की जान गई

Mon, 28 Apr 2014 12:32 AM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। गांव दुसेरपुर में रविवार सुबह एक सांड ने एक व्यक्ति पर हमला बोल दिया, जिससे व्यक्ति की मौत हो गई। हमला इतना आकस्मिक और खतरनाक था कि जब तक गांव वाले शोर सुनकर उसे बचाने आते, व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दुसेरपुर निवासी 50 वर्षीय दलबारा सिंह ने सुबह तकरीबन आठ बजे जैसे ही अपने घर का मेन गेट खोला घर के बाहर एक सांड खड़ा था। दलबारा ने सांड को घर से दूर भगाने के लिए एक ललकार लगाई। सांड ललकार सुनकर घर से दूर हट गया तो दलबारा थोड़ी दूर जमा हुए अन्य पशुओं को दूर भगाने में मशगूल हो गया।

इसी दौरान गुस्से में आए सांड ने दलबारा पर हमला कर दिया। घटना की सूचना पाकर गुहला पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची तथा दलबारा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, सांड को बेहोश कर दिया गया है। उसे किसी जंगल या गोशाला में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें