फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आत्महत्या के लिए मजबूर करने में देवर गिरफ्तार

Fri, 06 Jun 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। दुब्बल गांव में महिला मनु को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में कलायत के एएसआई कुलदीप सिंह की टीम ने देवर रामकेश को गिरफ्तार किया है। मनु के भाई विजेंद्र ने इस संबंध में केस दर्ज कराया था।

मनु का मायका जींद जिले के कालवन गांव में है। मनु के भाई विजेंद्र की शिकायत के अनुसार उन्होंने अपनी बहन मनु की शादी करीब 15 वर्ष पूर्व दुब्बल के राकेश के साथ की थी। शादी के बाद से ही उसकी सास बेदो देवी, देवर रामकेश व देवरानी सीमा ने उनकी बहन व बहनोई को तंग करना शुरू कर
विज्ञापन


दिया था।

विजेंद्र के मुताबिक, खेत में नेट हाउस को लेकर उसके परिवार वालों ने इतना तंग किया की करीब 10 माह पूर्व राकेश ने आत्महत्या कर ली। उस समय गांव के लोगों ने आपस में बैठ कर समझौता करके राकेश का दाह संस्कार कर दिया था।

राकेश की मौत के बाद सास, देवर व देवरानी जो रेलवे पुलिस में नौकरी करती है, ने उनकी बहन मनु को फिर से तंग करना शुरू कर दिया। मामले को लेकर गांव में पंचायत की गई तो रामकेश ने पंचायत में कहा कि नेट हाउस, गोल्ड लोन व आढ़ती से लिए लोन के कर्ज का अदायगी करनी है।

इनके हिस्से के पैसे आप लोगों को देने होंगे। इस दौरान चार बार पंचायत भी हुई रामकेश व उसकी मां का एक ही कहना था कि नेट हाउस हमारा है जो पंचायत ने मनु को दिलवाया है वह हमें वापस चाहिए और साथ ही लोन के पैसे भी देने होंगे। इन लोगों ने इस दौरान उनकी बहन को बेहद परेशान कर दिया। एक जून को उनकी बहन के खेत के पड़ोसी ने उन्हें सूचना दी की मनु की तबीयत ज्यादा खराब है उसे कैथल के एक निजी अस्पताल में लेकर गए हैं। वे लोग तुरंत कैथल अस्पताल में पहुंचे और बहन से मिले। बहन ने बताया कि उसका देवर व सास उसके पास खेत में आए और कहा कि रोज रोज के झगड़े से बदनामी हो रही है इसलिए मामला घर में ही बैठ कर सुलझा लेते हैं।
विज्ञापन


विजेंद्र ने बताया कि उसकी बहन ने उसे बताया था कि उन लोगों ने बातों में उलझाकर उसे जहर पिला दिया और यह बात कहते ही वह बेहोश हो गई। सोमवार की सुबह मनु की मौत हो गई। कलायत थाने की पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में देवर आरोपी रामकेश को पुलिस ने वीरवार को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि तफतीश पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें