Body trade busted in spa centers, four women and 11 youths arrested, owner of spa center arrested
- फोटो : Kaithal
पुलिस ने मंगलवार दोपहर बाद अंबाला रोड स्थित दो स्पा सेंटरों कैफे में रेड करके देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया है। दोनों जगह से पुलिस ने चार लड़कियों, 11 लड़कों व एक स्पा सेंटर के मालिक को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिया गया एक युवक पुलिस थाने से फरार होने में कामयाब रहा। एसपी ने कहा कि इस लापरवाही की जांच की जाएगी।
एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि स्पा सेंटरों में देह व्यापार के संबंध में पुलिस को सूचनाएं मिल रही थीं। जिस पर मंगलवार को थाना शहर प्रभारी की अगुवाई में टीम तैयार करके सूचना अनुसार अंबाला रोड पर स्पा सेंटरों में रेड की गई। रेड से पहले पुलिस ने सादा कपड़ों में एक कर्मचारी को 500 रुपये देकर हेल्दी स्पा सेंटर सचालक रिंकू के पास भेजा व देह व्यापार के संबंध में सौदा तय होने के बाद टीम को संकेत दे दिया। इसके बाद टीम ने छापा मारा तो कमरे में संदिग्धावस्था में एक व्यक्ति और एक एक अन्य व्यक्ति को काबू किया। जिनकी पहचान बालकिशन निवासी पूंडरी तथा बलवंत निवासी पूंडरी के रूप में हुई। जबकि कमरे के अंदर दिल्ली से बुलाई गई एक महिला व कैथल निवासी एक महिला सहित 2 लड़कियां मिलीं। साथ ही मुख्यारोपी रिंकू को पुलिस द्वारा मौके से काबू कर लिया गया। जांच के दौरान आरोपी रिंकू के कब्जे से पुलिस द्वारा चिन्हित करके दिए गए 500 रुपये के करंसी नोट सहित कुल 1500 रुपये बरामद किए गए। इन पांचों आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार 1956 की धारा 3,4,5 अंतर्गत अभियोग अंकित करके आगामी कार्रवाई की जा रही है। दूसरे मामले में पुलिस को सूचना मिली कि अगमरगढ़ गामडी निवासी विनोद तथा दुंधरेहडी निवासी बिट्टू अंबाला रोड स्थित अपने गुड्डे स्पा सेंटर पर पर रेड की। यहां भी सादे कपड़ों में गए पुलिस कर्मचारी का संकेत मिलने पर छापा मारा गया। जहां से सेंटर संचालक विनोद को काबू कर लिया गया लेकिन उसका हिस्सेदार बिट्टु दुंधरेहडी वहां मौजूद नहीं था। जांच के दौरान सेंटर से पानीपत व दिल्ली निवासी 2 महिलाओं सहित आरोपी अमित व विक्रम दोनों निवासी दुंधरेहड़ी व प्रदीप निवासी गांव शामलो जिला जींद सहित 6 आरोपी काबू कर लिए गए। आरोपी विनोद के कब्जे से पुलिस द्वारा चिंहित किए गए 500 रु पये के नोट सहित 700 रुपये नकदी बरामद की गई है। थाना शहर में आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार 1956 की धारा 3,4,5 अंतर्गत अभियोग अंकित करके आगामी कार्रवाई दौरान आरोपी बिट्टू की तलाश की जा रही है। एसएचओ शिव कुमार ने कहा कि पुलिस हिरासत से फरार होने की सूचना उन्हें नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो फरार हुए युवक को काबू कर लिया जाएगा।
पुलिस को अंबाला रोड पर स्पा सेंटरों में देह व्यापार की लंबे समय से सूचनाएं मिल रही थीं। इससे पूर्व भी पुलिस एक स्पा सेंटर पर रेड कर चुकी है। वहीं एक स्पा सेंटर में रेड की सूचना लीक करने पर एसपी द्वारा एक पुलिस कर्मचारी को सस्पेंड भी किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि उपरोक्त स्पा सेंटर में दिल्ली से लड़कियां लाई गई हैं।
एसपी लोकेंद्र सिंह ने कहा कि शहर में किसी भी प्रकार के अनैतिक कार्य नहीं होने दिए जाएंगे। लगातार इस तरह की कार्रवाई जारी रहेंगी। गलत काम करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस थाने से हिरासत में लिया गया युवक फरार हुआ है तो यह लापरवाही है। मामले की जांच की जाएगी।