फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जल जीवन मिशन के तहत आयोजित किए जाएंगे खंड स्तरीय क्षमता संवर्धन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जल जीवन मिशन के तहत खंड स्तर पर क्षमता संवर्धन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 29 जनवरी से शुरू होकर पांच मार्च तक चलेगा। यह जानकारी जन स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता अरविंद्र रोहिल्ला ने दी है। बताया कि इसमें इसमें पंचायती राज संस्थाओं के सदस्य भाग लेंगे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल जीवन मिशन के तहत जल आपूर्ति योजनाओं के कार्यान्वयन, संचालन और रखरखाव, सामुदायिक भागीदारी और जल संसाधनों की स्थिरता के संबंध में पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यों की क्षमता और समझ को बढ़ाना है। ये प्रशिक्षण कार्यक्रम पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यों को मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्रिय रूप से योगदान करने के लिए सशक्त बनाएंगे। इसमें मुख्य रूप से गांव के सरपंच, पंच, ग्राम सचिव तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं शामिल रहेंगी।
विज्ञापन


बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 29 जनवरी को पूंडरी में बीडीपीओ कार्यालय में, चार फरवरी को ढांड में बीडीपीओ कार्यालय में, छह फरवरी को राजौंद में बीडीपीओ कार्यालय में, 10 फरवरी को कलायत में बीडीपीओ कार्यालय में, 17, 18 व 19 फरवरी को अग्रसेन धर्मशाला कैथल, 24 व 25 फरवरी को सीवन स्थित सैनी धर्मशाला में और तीन से पांच मार्च को बीडीपीओ कार्यालय चीका में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें