फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का जलाया पुतला

Sun, 24 Sep 2023 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री पर की गई विवादित टिप्पणी पर भाजपा कार्यालय कपिल कमल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान का पुतला जला प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने की। गुर्जर ने कहा कि संपूर्ण कांग्रेस को उदयभान के बयान पर शर्म महसूस करनी चाहिए।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि उदयभान का विवादित बयान कांग्रेस का असली चरित्र है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान का बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण व निंदनीय है। देश और प्रदेश के सर्वाेच्च नेताओं के खिलाफ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करने से मर्यादा तार-तार हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष कठवाड़, सुरेश गर्ग, सुरेश संधू, जिला मीडिया प्रभारी राज रमन दीक्षित, ज्योति सैनी, गोपाल सैनी व कृष्ण सैनी, हरि चंद जांगड़ा, बलविंद्र जांगड़ा, सतपाल भारद्वाज, ऊषा मचल, भीमसेन अग्रवाल, विजय भारद्वाज, सुरेश जांगड़ा, वीरेंद्र बत्रा, राजेश, दलवीर चोपड़ा, दीपक शर्मा, रजत थरेजा, रमनदीप कौर, आदित्य भारद्वाज, प्रवीन प्रजापति, ज्योति सैनी आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें