फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चेयरमैन की मां की रस्म पगड़ी में जुटीं हस्तियां

Sun, 24 Sep 2023 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के ढांड रोड स्थित अमृत फार्म में हैफेड चेयरमैन कैलाश भगत की माता कृष्ण कांता के देहांत पर शनिवार को रस्म पगड़ी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें चेयरमैन की माता के देहांत पर प्रदेशभर से लोग शोक व्यक्त करने के लिए पहुंचे थे। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी पहुंचना था, लेकिन अन्य प्रशासनिक कार्याें में व्यस्तता के चलते वे नहीं आ पाए। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उप मुख्यमंत्री ने शोक संदेश भेजा। कार्यक्रम में अन्य कई भाजपा, जजपा, कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों के लोग भी शोक व्यक्त करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


इस मौके पर भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष आत्म प्रकाश मनचंदा, विधायक पूंडरी रणधीर गोलन, विधायक पानीपत शहरी प्रमोद विज, विधायक थानेसर सुभाष सुधा, विधायक जींद कृष्ण मिड्ढा, सीएम के पूर्व ओएसडी अमरेंद्र सिंह, आईएएसी जी गणेशन, एडीजीपी अशविंद्र चावला, पूर्व विधायक असंध बख्शीश विर्क,भाजपा नेता राव सुरेंद्र सिंह, करनाल भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, महंत रमनपुरी माता गेट कैथल, हरको बैक के निदेशक ए श्रीनिवासन, महंत छवि दास, पूर्णानंद ब्रह्मचारी जूनागढ़ अखाड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष कैथल अशोक ढांड, कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा थानेसर, सुदीप सुरजेवाला, पूर्व सीपीएस पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, हरियाणा डेयरी विकास संघ के अध्यक्ष व जजपा नेता रणधीर गोलन आदि पहुंचे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें