कैथल। थाना चीका पुलिस ने एक बाइक चोरी के मामले में आरोपी गुरदेव, निवासी गांव सिहाली को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी की बाइक बरामद की है।
पुलिस प्रवक्ता प्रवीन के अनुसार, गांव हरिगढ़ किंगन निवासी राजकुमार ने 1 दिसंबर को अपनी बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। बाइक की तलाश में वह खरोदी रोड गया, जहां उसने देखा कि एक अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक लेकर जा रहा है। जब बाइक सवार को रोकने का इशारा किया गया, तो वह बाइक सहित नीचे गिर गया।
मौके पर पहुंची थाना चीका की टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। पीएसआई पंकज ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा बाइक भी बरामद कर ली गई। आरोपी को अदालत में पेश किया गया।
पुलिस ने बताया कि गुरदेव के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी, चोरी और झगड़े के पांच मामले दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संवाद