फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, जीजा-साले ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मांडी सदरां में सड़क दुर्घटना में मोटर साइकिल सवार जीजा साले की मौत हो गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है। गांव मांडी सदरां में पिहोवा निवासी विक्रमजीत सिंह अपनी पत्नी के साथ रक्षाबंधन पर ससुराल आया हुए थे। वह 15 अगस्त शाम को एक दुकान देखने के सिलसिले में अपने साले लखवीर सिंह के साथ पोलड़ गांव में गये। पोलड़ से जब वापस मांडी आ रहे थे तो डेरा सोहन सिंह के पास मोड़ पर बाइक बेकाबू हो गई व पेड़ से टकरा गई। इससे मौके पर ही दोनों जीजा साले की मौत हो गई। मृतक दोनों मजदूरी करके परिवार चला रहे थे।
विज्ञापन

सीवन थाना प्रभारी तेज पाल ने बताया कि पुलिस ने लखवीर सिंह के पिता कर्मबीर सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें