कैथल। एनआईआईएलएम यूनिवर्सिटी में स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड टूरिज्म विभाग द्वारा भूटान फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इस दौरान 21 देशों के स्टूडेंट्स ने अपनी संस्कृति का परिचय दिया है। जिससे सांस्कृतिक विभिन्नता का उदाहरण फूड फेस्टिवल में देखने को मिला।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय खानपान के बारे में तथा बदलती हुई कार्यशैली से परिचित करवाना था। फेस्टिवल में भूटान की छात्राओं ने भूटान के व्यंजन बनाए और भूटान का पारंपरिक नृत्य भी प्रस्तुत किया। छात्राओं ने भूटान का प्रसिद्ध सूजा देशी, मोमोज, बाठुक, मशरूम दास्ठी और तोह बनाकर सबका मन मोह लिया। स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड टूरिज्म के प्रो. महेश भारद्वाज ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को होटल व्यवसाय में हो रहे तकनीकी बदलाव से परिचित करवाते हैं और इस क्षेत्र में ज्ञान का भी आकलन होता है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सोनम यांगचेन, संगीता क्षेत्री, रिंचेन डेमा, सोनम लामों, शिरिंग, लाडेन, रूपा माया, दीपा शर्मा, पेमा और गीता देवी बिस्ता ने भाग लिया। कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार सुमेश कुमार, डायरेक्टर एडमिशन एंड काउंसिलिंग कामना खेत्रपाल, डायरेक्टर कॉमर्शियल धर्म प्रकाश श्रीवास्तव, अजीत कुमार, सोनाशी खुराना, शाइना सरदाना, अजीत सिंह, अनुराधा कुशवाहा, ईशा गोयल, अभिमन्यु साहनी, रणदीप सिंह, अरुण बंसल, सुनील जांगड़ा, कुसुम लता, विपुल खेत्रपाल, लविंद्र कौर भी मौजूद थे।