गुहला चीका। आर्य समाज फाउंडेशन व पतजंलि योग समिति चीका की ओर से रविवार को सिनेमा रोड स्थित पतजंलि योगशाला परिसर में साप्ताहिक सत्संग व हवन का आयोजन किया गया। इस दौरान फाउंडेशन और योग समिति के सदस्यों ने भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस मौके पर आर्य सभा के प्रधान सुरेन्द्र आर्य भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित जिंदल, विक्की आर्य ने ईश्वर स्तुति की। वंदना, प्रार्थना, भक्तिमय आराधना के साथ क्रांतिकारी बलिदानियों के राष्ट्र निर्माण में बलिदान का गान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भारतीय युवा पीढ़ी को शास्त्र और शस्त्र ज्ञान दोनों को ग्रहण करने के लिए वैदिक गुरुकुलीय शिक्षा पद्धति अनिवार्य हो गई है। आर्य समाज के महान विद्वान संन्यासी एवं बलिदानियों ने भारतीय वैदिक शिक्षा पद्धति से समाज राष्ट्र की सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक, बौद्धिक, आध्यात्मिक एवं राजनीतिक उन्नति के लिए सर्वाधिक योगदान दिया। इस अवसर पर सुनील बंसल, शुभम आर्य भी मौजूद रहे। संवाद