संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। विकसित भारत संकल्प यात्रा शनिवार को चाणचक और खड़ी दाबन में पहुंची। मुख्यातिथि विधायक ईश्वर सिंह ने ने कहा कि यह यात्रा लोगों के काफी हितकारी है। अब लोगों को उनके द्वार पर ही विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों के माध्यम से समाधान भी करवाया जाता है।
विधायक ने गांव चाणचक के प्राइमरी स्कूल में 14 लाख 85 हजार रुपये, गांव खेड़ी दाबन के स्कूलों में 39 लाख 31 हजार रुपये की राशि से हो रहे विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया। विधायक ने कहा कि गांव चाणचक में 48 हजार रुपये से मेन रोड से राम सिंह के पोल्ट्री फार्म तक रास्ते का निर्माण, एक लाख 85 हजार रुपये से श्मशान घाट के रास्ते का निर्माण कार्य करवाया गया है। इस अवसर पर एसडीएम कृष्ण कुमार, बीडीपीओ राजबीर सिंह, रणजीत सिंह, डॉ. ओमताराम, सुरताराम, बैसाखी राम, सरपंच संदीप कुमार, बबली देवी, मनजीत कौर, शेर सिंह, तारा राम, साधा सिंह ,जोधा सिंह, गुरदास सिंह आदि मौजूद रहे।