फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: श्रीकृष्ण की लीलाओं का मंचन कर बटोरी तालियां

Sun, 24 Dec 2023 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भाई उदय सिंह किला में आयोजित जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव शनिवार को सांस्कृतिक संध्या के साथ संपन्न हुआ। कलाकार सन्नी स्वराग ने अपनी भजन शैली से सभी को प्रभावित किया। ऋषि नागर ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का मंचन करके खूब तालियां बटोरी।
समापन कार्यक्रम में विधायक ईश्वर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर वशिष्ठ अतिथि रहे। विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि गीता के संदेश पूरी दुनिया में विख्यात हैं, इसलिए तो हिंदुस्तान को विश्व गुरु जाना जाता रहा है। हमारी संस्कृति में समाहित आदर्श और संस्कार भावी पीढ़ी को भी पौराणिक दृष्टि से हर कदम पर कुछ नया देते हैं।
विज्ञापन

यह हमारा पवित्र ग्रंथ है, इससे हमें कुछ नया करने की सीख मिलती है। भावी पीढ़ी को सामाजिक मूल्यों के प्रति प्रेरित करने के दृष्टिगत आध्यात्मिक साहित्य घरों में अवश्य होना चाहिए गीता जयंती महोत्सव सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में धूम धाम मनाया जाता है।
गीता के आध्यात्मिक और पौराणिक सार जहां एक और हमारी संस्कृति को प्रदर्शित और परिभाषित करते हैं, वहीं दूसरी और सामाजिक और नैतिक मूल्यों को सहेजते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि गीता तो जीने का आधार है। सभी को गीता के संदेशों पर अपने जीवन में अमल करना चाहिए, ताकि वे सद्मार्ग के रास्ते पर चलकर समाज का उत्थान कर सके।
विज्ञापन

इस मौके पर बीजेपी जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर, एडीसी सुशील कुमार, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, उपायुक्त प्रशांत पंवार की माता रमेश पंवार, डीआईपीआरओ कृष्ण कुमार, मुनीष कठवाड, आदित्य भारद्वाज, मनोज शर्मा, महेंद्र खन्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें