फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभार्थियों को मिल रही उपचार सुविधा : एसडीएम

Wed, 19 Mar 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। आयुष्मान भारत और चिरायु आयुष्मान हरियाणा योजना पात्र परिवारों के लिए नि:शुल्क उपचार में मददगार साबित हो रही है। आयुष्मान भारत योजना में पांच लाख तक का सालाना लाभ लाभार्थी परिवार को दिया जाता है। यह जानकारी एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह ने दी है।

उन्होंने बताया कि यह चिकित्सा लाभ बिल्कुल कैशलेस और पेपरलेस है, जिसमें लाभार्थी अपना आयुष्मान कार्ड दिखाकर पैनल वाले अस्पताल में अपना इलाज करवा सकता है। इस योजना में द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी की चिकित्सा सुविधा शामिल की गई है।
विज्ञापन


इसी कड़ी के जुड़ाव में हरियाणा सरकार द्वारा चिरायु आयुष्मान हरियाणा योजना भी शुरू की गई है। इसके तहत वार्षिक आय एक लाख 80 हजार से नीचे वेरीफाइड इनकम वाले परिवारों को इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभार्थी बनाया गया है। वहीं एक लाख 80 हजार से तीन लाख रुपए वार्षिक आय वाले परिवार केवल पंद्रह सौ रुपए प्रीमियम की अदायगी के साथ योजना का लाभ ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि ऐसे परिवारों को प्रति वर्ष प्रीमियम की राशि का भुगतान करते हुए कार्ड का नवीनीकरण कराना होगा। इस योजना के लिए पोर्टल https:chirayuayushmanharyana.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।उन्होंने बताया कि लाभार्थी परिवार अपना आयुष्मान कार्ड स्वयं भी बना सकता है। इसके लिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.beneficiaryapp ऐप लिंक पर जाकर बतौर बेनिफिशियरी लॉगिन कर अपने ही मोबाइल में अपना आयुष्मान कार्ड घर बैठे बन सकता है।

पात्र लाभार्थी को कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड,परिवार पहचान पत्र और आधार कार्ड से अटैच मोबाइल साथ लाना जरूरी है। यह सुविधा अटल सेवा केंद्रों पर भी उपलब्ध है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से वय वंदना योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों को भी सरकार द्वारा प्रति व्यक्ति पांच लाख रुपये तक आयुष्मान योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें