फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत में होगा नेशनल हाईवे का सुंदरीकरण

Sun, 27 Apr 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कलायत शहर में चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय मार्ग का अब सुंदरीकरण होगा। प्रदेश के लोक निर्माण विभाग ने नगर पालिका के शहरी क्षेत्र में उप मंडल मुख्यालय भवन से किसान चौक तक नेशनल हाईवे को एनओसी जारी कर दी है। इस कार्ययोजना अनुसार अब नगर पालिका करीब 10 करोड़ के बजट से इस मार्ग को आकर्षक लुक देगी।

इसके तहत कोठी-बंगलों की भांति नेशनल हाई-वे पर कीमती पेड़-पौधें लहलहाएंगे। साइकिल ट्रैक व पैदल चलने वालों के लिए अलग से पथ होगा। रात्रि के समय तिरंगा लाइटों से मार्ग रोशन रहेगा। इसके साथ ही एक करोड़ के बजट से इस मार्ग पर श्री कृष्णा और भगवान कपिल मुनि द्वारों का निर्माण होगा।
विज्ञापन


योजना के लिए नगर पालिका प्रशासन टेंडर प्रक्रिया में लग गया है। नपा सचिव पवन शर्मा की अगुवाई में पालिका अभियंता प्रीतपाल, कनिष्ठ अभियंता संजीव धीमान, वर्क सुपरवाइजर अमित राणा, सफाई सुपरवाइजर सोमप्रकाश शर्मा और विभिन्न टीमें विकास योजना पर होमवर्क कर रही हैं। कलायत नगरपालिका कनिष्ठ अभियंता संजीव धीमान ने बताया कि पहले मार्ग सुंदरीकरण के लिए करीब सात करोड़ रुपये का प्रारूप तैयार किया जा रहा था।

जब इसे लोक निर्माण विभाग को भेजा गया तो मजबूती से कार्य करने के लिए नौ करोड़ रुपये के अनुमानित बजट से इस कार्य को पूरा करने की एनओसी जारी की गई। इसके अलावा एक करोड़ रुपये का बजट शहर में दो स्वागत द्वारों पर व्यय होगा। इससे शहर को बेहद आकर्षक रूप मिलेगा। वर्षों से इसका इंतजार लोगों को पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रही है।

गौरतलब है कि कलायत को विश्व पटल पर सांख्य दर्शन प्रवर्तक भगवान कपिल मुनि की तपोस्थली का दर्जा हासिल है। कपिल तीर्थ के विकास और धरोहरों के जीर्णोद्धार के लिए करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं का प्रारूप तैयार करने का कार्य कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के माध्यम से चल रहा है। विकास योजना के पीछे मुख्य ध्येय पर्यटन को बढ़ावा देना है।

विकास के कदमताल में जिस प्रकार नगर पालिका ने अलग से बड़ा बजट नेशनल हाई-वे सुंदरीकरण पर व्यय करने का निर्णय लिया है उससे शहर में विकास की तेजी से बयार आनी तय है।
विज्ञापन


नगर पार्षदों ने कहा कि शहर का सग्रम विकास नगर पालिका का ध्येय है। इसके तहत हर उस विकास योजना को मूर्त रूप दिया जाएगा जिससे शहर का पूर्ण विकास हो। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्वरोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी। इसी सोच से 10 करोड़ से अधिक का बजट नेशनल हाईवे सुंदरीकरण पर व्यय करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें