फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पैदल मार्च कर जताया विरोध

Sat, 26 Apr 2025 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। पहलगाम में हुई आतंकी हमले की घटना को लेकर शुक्रवार को सीवन नगर में लोगों का आक्रोश सड़कों पर देखने को मिला। शुक्रवार सुबह नगर के लोग सड़कों पर उतरे और हाथों में तख्तियां और देशभक्ति से भरे नारों के साथ लोगों ने नगर की सड़कों पर पैदल मार्च कर विरोध दर्ज किया।

शुक्रवार को हुए जुलूस में प्रवीण, रोहतास, दर्शन, अमित सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पाकिस्तान लगातार आतंकवाद को बढ़ावा देकर भारत की शांति को भंग करने की कोशिश कर रहा है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


लोगों ने केंद्र सरकार से मांग की कि पाकिस्तान को उसकी हरकतों का कड़ा जवाब दिया जाए। अंत में प्रदर्शनकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर पहलगाम की घटना में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। लोगों ने कहा कि अब सभी को जागरूक होना होगा और एकजुट होकर आवाज़ उठानी होगी।

लघु सचिवालय में पूर्व सैनिकों ने किया प्रदर्शन

कैथल। लघु सचिवालय में पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन ने आक्रोश प्रदर्शन किया। साथ ही दो मिनट का मौन कर लेफ्टिनेंट विनय नरवाल समेत सभी दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी। बाद में प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार रविंद्र हुड्डा को सौंपा।
विज्ञापन


एसोसिएशन के प्रधान जगजीत फौजी ने बताया कि केवल बातों से काम नहीं चलेगा। दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेना को पूर्ण रूप से मान सम्मान और अधिकार देने का समय आ चुका है। जल्दी ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो ये देश के पूर्व सैनिक अपने रोष एवं आक्रोश प्रदर्शन इसी प्रकार से करते रहेंगे। इस मौके पर थल सेना से कैप्टन नरसिंह ढुल, वायु सेना से डब्ल्यूओ दलबीर सिंह, नौसेना से मेघ सिंह राणा, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें