फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पंचायत समिति सीवन की अध्यक्ष बनीं बलविंद्र कौर

Tue, 24 Dec 2024 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय सीवन में सोमवार को हुए चुनाव में पंचायत समिति सीवन की नई अध्यक्ष बलविंद्र कौर को चुना गया। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नेहा शर्मा की देखरेख में यह चुनाव

हुआ। इसमें पंचायत समिति के सभी 12 सदस्यों ने सर्वसम्मति से बलविंद्र कौर के हक में वोट किया।

गौरतलब है कि जनेदपुर निवासी बलविंद्र कौर सीवन पंचायत समिति के वार्ड नंबर आठ से सदस्य हैं। अध्यक्ष चुने जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर व नवनियुक्त अध्यक्ष को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर बधाई दी। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सीवन थाना प्रभारी कुलदीप देशवाल भी पूरे दलबल के साथ मुस्तैदी से डयूटी पर तैनात दिखाई दिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सैनी, बालकृष्ण मोरे, पूर्व सरपंच सतीश मुंजाल, शैली मुंजाल, कुमारी संगीता, कृष्णा सीवन, प्रवीन रसूलपुर, मेजर सिंह, अवतार सिंह सैर, मखन सिंह डोहर सहित सैंकडों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

चुनाव अधिकारी एवं बीडीपीओ नेहा शर्मा ने बताया कि सबसे पहले सदस्यों की बैठक ली जानी थी, उसके बाद अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों से नामांकन लिए जाने थे। चुनाव के लिए नामांकन आने के बाद चुनाव को लेकर वोटिंग करवाई जानी थी, परंतु बैठक के दौरान ही सभी सदस्यों ने बलविंद्र कौर के पक्ष में अपनी सहमति दिखाई।
विज्ञापन


पूर्व विधायक बाजीगर समर्थित हैं बलविंद्र कौर

पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर इस चुनाव में अहम भूमिका में नजर आए। अविश्वास प्रस्ताव से लेकर नए अध्यक्ष चुने जाने तक के पूरे सफर में सारी कड़ियां कुलवंत बाजीगर से ही जुड़ रही थीं। उन्होंने ही सदस्यों के साथ बैठक करके यह अविश्वास प्रस्ताव पास करवाया और अब भाजपा समर्थित बलविंद्र कौर को अध्यक्ष भी बनवाया है। सुबह सभी 12 सदस्य कुलवंत बाजीगर के साथ ही खंड कार्यालय में पहुंचे थे। इसके बाद अब बारी गुहला पंचायत समिति के चेयरमैन की सीट की है। कुलवंत बाजीगर ने कहा कि यह जीत लोगों के विश्वास की है। नवनियुक्त अध्यक्ष बलविंद्र कौर ने कहा कि सभी सदस्यों ने उन पर विश्वास जताया है और उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेशाध्यक्ष बड़ोली, जिला अध्यक्ष मनीष कठवाड़ व कुलवंत बाजीगर की नीतियों पर विश्वास है। जो विकास कार्य पिछले दो वर्ष से रुके हुए हैं सभी सदस्यों के साथ मिल कर उन्हें पूरा किया जाएगा। सभी के साथ मिल कर प्रत्येक वार्ड में काम किया जाएगा और जो भी लोगों की समस्याएं हैं उन्हें दूर करने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें