तेज धूप ने लोगों को घर से निकलना दूभर कर दिया है। दिनभर लोग गर्मी से बचने के लिए एसी, कूलर व पंखों का सहारा ले रहे हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम ×0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। एक तरफ जहां लगातार बढ़ रहे पारे से लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, गर्मी के सीजन में बिजली निगम द्वारा लगाए जा रहे बिजली के अघोषित बढ़ गए है।
बता दें कि गर्मी में बिजली की खपत बढ़ जाती है। जिस कारण पावर हाउस और ट्रांसफॉर्मरों पर अधिक लोड हो जाता है। मंगलवार को दोपहर के समय करनाल रोड व जींद रोड स्थित अधिकतर इलाकों में बिजली के अघोषित कट लगते रहे। इस दौरान 10 मिनट तक बिजली की सप्लाई आती थी और 30 मिनट तक जाती थी। वहीं, बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता बीएस रंगा ने कहा कि गर्मी में लोड बढऩे के कारण कई जगहों पर तकनीकी फाल्ट आता है। जिसके चलते मेंटेनेंस का कार्य करने के कारण बिजली को बंद किया जाता है। जहां परमिट लिया जाता है, वहां के लोगों को फोन पर मैसेज के माध्यम से जानकारी दी जाती है।