सीआईए-टू पुलिस द्वारा पंजाब में आरोपी गुरदीत सिंह उर्फ गुरा निवासी लाड बंजारा कलां जिला संगरुर पंजाब को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने 1 जुलाई शाम को पटियाला रोड चीका से रणजीत यादव निवासी गोपीपुर बिहार को काबू किया था। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे में उसकी पैरों पर बंधे 2 अलग-अलग पॉलीथिन से करीब 3.5 लाख रुपये मूल्य की 2 किलो 830 ग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि उक्त अंतरराज्यीय तस्कर बिहार व झारखंड से अफीम खरीद कर हरियाणा-पंजाब क्षेत्र में नशा सप्लाई करने का धंधा करता है। बरामद की गई उपरोक्त अफीम आरोपी गिरोह से जुड़े पंजाब निवासी अपने साथी गुरदीत सिंह को सप्लाई करने के लिए ले जा रहा था, जिसके लिए गुरदीप ने उसको एक लाख रुपए नकदी की एडवांस पेमेंट की हुई थी। पूछताछ के दौरान आरोपी गुरदीत ने कबूला कि वह आरोपी रणजीत से पहले भी 4 से 5 बार अफीम खरीद चुका था। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। संवाद