फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा सिद्दकी हत्याकांड: जीशान अख्तर के अन्य युवाओं से संपर्क होने का शक, जांच के लिए कैथल पहुंची मुंबई CBI टीम

Fri, 18 Oct 2024 06:07 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

गांव नरड़ में पहुंचकर अन्य ग्रामीणों से भी टीम जानकारी जुटा रही है। इस टीम में 15 से अधिक सदस्य शामिल हैं। इसमें दो इंस्पेक्टर भी शामिल हैं।
विज्ञापन
जीशान अख्तर, आरोपी गुरमेल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कैथल में बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में जीशान अख्तर के अन्य युवाओं से संपर्क होने के शक पर मुंबई सीबीआई की दो टीमें जांच के लिए पहुंची हैं। ऐसे में दोनों टीम की ओर से गांव नरड़ सहित जिले में अन्य कई जगहों पर जानकारी जुटाई जा रही है। इन दोनों टीमों में 15 से अधिक सदस्य कैथल में जांच के लिए आए हैं। इसमें एक डीएसपी व दो इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी भी शामिल रहे। पुलिस के अनुसार अभी तक करीब आधा दर्जन से अधिक युवाओं से पूछताछ की जा चुकी है।

विज्ञापन


इसमें दो युवक आरोप गुरमेल के गांव से ही हैं। जबकि कुछ युवक शहर के निवासी हैं। टीमें इनसे गुरमेल और जीशान अख्तर के युवाओं के संपर्क लेकर जानकारी जुटा रही है, ताकि फरार चल रहे आरोपी जीशान को जल्द पकड़ा जा सके।  
विज्ञापन


स्लीपर सेल बनाने में युवाओं का जोड़ने का था लक्ष्य
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आरोपी जीशान अख्तर का गैंगस्टरों के लिए स्लीपर सेल बनाने का लक्ष्य कैथल के युवाओं को शामिल करने का मकसद था। इसलिए वह यहां आता जाता रहता था। बताया जा रहा है इसके संपर्क में एक दर्जन से अधिक युवा थे। इनमें ज्यादातर ऐसे युवा शामिल हैं, जिनका अपराधिक रिकॉर्ड है। जीशान अख्तर पर पंजाब में काफी केस दर्ज हैं। पंजाब पुलिस भी इसकी तलाश कर रही थी, जिससे बचने के लिए वह कैथल में शरण लेता था।  
विज्ञापन

 
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच के करीब 20 अधिकारी कैथल पहुंचे हैं। टीम में शामिल सदस्यों ने आरोपी गुरमेल के गांव नरड़ से युवाओं को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बाबा सिद्दीकी की हत्या से पहले जीशान अख्तर गुरमेल के गांव में आया था। इसके साथ ही कैथल से अन्य चार से पांच लोगों के भी नाम सामने आए हैं। यह नाम मुंबई पुलिस की जांच में सामने आए हैं। गुरमेल ने पूछताछ के दौरान कुछ लोगों के नाम बताए थे। अभी तक कितने युवाओं का संपर्क जीशान अख्तर से है। यह जांच का विषय है। इसके बाद ही मुंबई पुलिस की टीम कैथल में जांच के लिए पहुंची। कैथल की पुलिस की ओर से मुंबई पुलिस को पूरा सहयोग किया जा रहा है। -राजेश कालिया, एसपी, कैथल।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें