फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के लिए किया जागरूक

Thu, 04 Dec 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। महिला एवं बाल विकास विभाग कैथल की जिला कार्यक्रम अधिकारी गुरजीत कौर ने बताया कि विभाग की ओर से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य बाल विवाह को समाप्त करना, लड़कियों और महिलाओं के बीच शिक्षा, कौशल, उधम और उद्यमिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें। इस अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जा सके ।
विज्ञापन

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान एवं लिंग आधारित हिंसा को रोकने संबंधित अभियान को ओर अधिक तीव्रता से लागू करने के उद्देश्य से वन स्टॉप सेंटर और संरक्षण एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी, महिला एवं बाल विकास कैथल, पंचायतों, कॉलोनियों, शिक्षण संस्थानों, पूजा स्थलों आदि में जाकर उक्त अभियान को सफल बनाने के लिए 10 दिसंबर तक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अभियान के बारे में जागरूकता फैलाई जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें