फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ किया जागरूक

Fri, 16 May 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
ढांड। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौल में कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरूक किया गया। डाॅ. रोहित ने कहा कि आज के समय में लड़के-लड़की में कोई फर्क नही समझना चाहिए, बल्कि लड़कियां आज हर क्षेत्र में लड़कों से कई गुणा अधिक आगे चल रही है। चाहे वो शिक्षा का क्षेत्र हो, खेल का हो या युद्ध का मैदान हो लड़कियां हर जगह आगे आकर अपना परचम लहरा रही हंै।
विज्ञापन

डाॅ. रोहित ने कहा कि समाज में आम धारणा है कि वंश चलाने के लिए लड़के का होना अति आवश्यक है, लेकिन जो लोग इस प्रकार की सोच रखते है कभी उन्होंने यह भी सोचा है कि अगर लड़कियां पैदा नही करेंगे तो अकेले लड़कों के सहारे वंश कैसे चला पाओगे।

कोख में पल रहे प्रत्येक भ्रूण को जन्म लेने का अधिकार है और इस अधिकार को हमने बरकरार रखना है। आओ आज हम सब मिलकर यह शपथ लें कि जीवन में कभी भी भ्रूण हत्या नही करेंगे। ­संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें