फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर बने गड्ढों के कारण पलटा ऑटो

विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी-राजौंद मार्ग पर सड़क पर बने गहरे गड्ढे हादसों का कारण बन रहे हैं। बुधवार देर रात को गड्ढों के कारण ऑटो पलटने से एक 12 वर्षीय बच्चा ऑटो के नीचे दब गया। पास खड़े ग्रामीणों ने तुरंत भागकर ऑटो को उठाया व बच्चे को उसके नीचे से निकाला। इस दुर्घटना में बच्चे के हाथ पर काफी चोट आई है।
विज्ञापन

ग्रामीण शमशेर, प्रवीन व राजू ने बताया कि देर रात पूंडरी की तरफ से एक ऑटो आ रहा था। रिंगबांध के पास चालक को एकदम से सड़क पर गड्ढा दिखाई नहीं दिया और ऑटो पलट गया। इसमें दो लोग सवार थे, जिसमें एक 12 साल का बच्चा भी था। घायल को तुरंत एक निजी अस्पताल में ले जाकर उसका इलाज करवाया गया। ग्रामीणों ने कहा कि बार-बार शिकायतों के बावजूद अधिकारी इस समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे पूंडरी-राजौंद मार्ग को जाम कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें