फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो के बढ़े हुए किराये बने मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। ऑटो चालक सवारियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। हालात ये हैं कि कैथल में जहां हर जगह का किराया 10 रुपये निर्धारित था, वहीं अब 20 रुपये वसूले जा रहे हैं। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर में दिनभर सैकड़ों सवारियां अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए ऑटो के माध्यम से आवाजाही करती हैं। ऑटो चालकों ने किराया पहले की तुलना में लगभग दोगुना कर दिया है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कुछ समय पूर्व शहर में सिटी बस चलती थी। उसमें पूरे शहर में पांच रुपये किराया लगता था। जबकि उस समय ऑटो चालक प्रत्येक सवारी से अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए 10 रुपये लेते थे। लेकिन अब ऑटो चालकों ने किराया सीधा दोगुना कर दिया है। यात्रियों का कहना है कि पहले ऑटो चालकों का शहर में निर्धारित किराया होता था, लेकिन अब ऑटो चालक अपनी मनमानी का किराया ले रहे हैं। कई ऑटो चालक तो बस स्टैंड से पिहोवा चौक के बीस रुपये लेते हैं वहीं कई ऑटो चालक 15 रुपये लेते हैं।
ऑटो यूनियन के प्रधान लवली शर्मा व संजीव कुमार ने कहा कि ऑटो यूनियन ने शहर में हर जगह का किराया निर्धारित किया हुआ है। कोई भी ऑटो चालक निर्धारित किराए से अधिक वसूलता है तो यूनियन को लिखित में दें। ताकि अधिक किराया लेने वाले चालकों को समझाया जा सके। एसएचओ ट्रैफिक जयभगवान ने कहा कि पता करवाया जाएगा कि ऑटो चालक कितना किराया ले रहे हैं। यह कितना तर्कसंगत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें