कैथल। चीका रोड पर चौधरी मार्बल के निकट रास्ता रोककर की गई मारपीट में एक युवक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ओढा वाली गामड़ी निवासी 21 वर्षीय बलजीत ने थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 जुलाई की शाम वह चीका रोड से गुजर रहा था, तभी चौधरी मार्बल के पास शीला, अजय, गुलाब, संजय व उनके दो अन्य साथियों ने उसे घेरकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बलजीत ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। हमले के बाद आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवादपाई गांव में मारपीट, एक घायल
कैथल। पाई गांव में मारपीट की एक घटना में एक युवक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गांव पाई निवासी गौरव ने थाना पूंडरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 जुलाई को गांव में अमन ढुल, साहिल और मनदीप ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला किया और मारपीट की। गौरव ने आरोप लगाया कि हमले में वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। संवाद