फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति पर केस

Mon, 14 Jul 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर थाना पुलिस ने दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में उसके पति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर की एक कॉलोनी निवासी विवाहिता ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी लक्ष्मण चबूतरा, हांसी निवासी हरीश के साथ रीति-रिवाज अनुसार हुई थी। शादी के समय दिए गए दहेज से ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं था और अधिक दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया गया। पीड़िता का आरोप है कि उसे शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया गया, जिससे तंग आकर वह मायके लौट आई और पुलिस को शिकायत दी। शहर थाना प्रभारी गीता रानी ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें