फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर हमला

Tue, 04 Mar 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। एक गांव में खेत जा रही महिला से आरोपी ने छेड़छाड़ की कोशिश की। विरोध पर आरोपी ने उस पर दरांती से हमला कर दिया। हमले से उसके हाथ और सिर पर चोटें आई हैं। हाथ की हड्डी भी टूट गई। महिला की शिकायत पर सदर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

सदर थाने में दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि रविवार को वह घास काटने के लिए खेत में जा रही थी। इस दौरान उसी गांव के रोहित ने उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। जब उसने आरोपी से खुद को छुड़ाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसके हाथ से दरांती छीन ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने उसके हाथ और सिर पर वार कर दिया। इससे उसके हाथ की हड्डी टूट गई। सदर थाना कैथल के प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें