फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद बदला माहौल, उतारे गए नेताओं के प्रचार सामग्री के फ्लैक्स

Sun, 17 Mar 2024 02:17 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

प्रदेश में छठे चरण में आगामी 25 मई को चुनाव होंगे। चुनाव की घोषणा होने के बाद जिलों में अब माहौल बदल चुका है। चुनाव की घोषणा होने के बाद जैसे ही आचार संहिता लगी तो शहर में जिला प्रशासन के आदेशों पर नगर परिषद की ओर से राजनेताओं के प्रचार सामग्री के फ्लैक्स भी उतार दिए गए।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद चुनावी बिगुल बच चुका है। प्रदेश में छठे चरण में आगामी 25 मई को चुनाव होंगे। इसके तहत अभी प्रदेश में चुनाव होने को लेकर करीब पूरे सवा महीने का समय है परंतु अब चुनाव की घोषणा होने के बाद जिले में अब माहौल बदल चुका है। चुनाव की घोषणा होने के बाद जैसे ही आचार संहिता लगी तो शहर में जिला प्रशासन के आदेशों पर नगर परिषद की ओर से राजनेताओं के प्रचार सामग्री के फ्लैक्स भी उतार दिए गए।

विज्ञापन


राजनीतिक माहौल पर मतदान से लेकर मतगणना तक चुनाव आयोग की पैनी नजर रहेगी। हर गतिविधि पर भी चुनाव आयोग अपनी नजर रखेगा। आचार संहिता लगने के तुरंत बाद जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार लोकसभा चुनाव को लेकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक ली। इस दौरान डीसी ने कहा कि 25 मई को लोकसभा के चुनाव होंगे। सभी संबंधित अधिकारी दिए गए कार्यों को समयबद्ध करना सुनिश्चित करें।

डीआईपीआरओ कार्यालय में मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मीडिया मॉनिटरिंग कक्ष स्थापित होगा, जो प्रचार प्रसार साधनों पर निरंतर नजर रखेगा। सभी एआरओ अपने-अपने संबंधित क्षेत्रों में नजर बनाए रखें। इस अवसर पर एसपी उपासना, एडीसी सी जया श्रद्धा, एसडीएम ब्रह्म प्रकाश, कृष्ण कुमार व सत्यवान सिंह मान, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, डीएसपी उमेद, डीआईओ दीपक खुराना, चुनाव नायब तहसीलदार सुभाष चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पिछले दो चुनावों में जनता ने भाजपा को दिया था आशीर्वाद
वर्ष 2014 व 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार की जीत में कैथल जिले की जनता भी काफी योगदान रहा था। इस दौरान दोनों मर्तबा ही हर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की जीत हुई थी।

कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अधीन आने वाले कैथल जिले पर एक नजर-
कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में कैथल जिले में चार विधानसभा आती हैं। इसमें गुहला-चीका, कैथल, कलायत और पूंडरी शामिल हैं। गुहला-चीका आरक्षित क्षेत्र और पिछले दो चुनावों में यहां पर भाजपा पार्टी को बढ़त मिली है। इसके साथ ही पूंडरी व कैथल में भी बढ़त मिली थी। जबकि कलायत क्षेत्र में अधिक अंतर जीत का नहीं रहा था। गुहला में जजपा से विधायक ईश्वर सिंह, कैथल से भाजपा से लीला राम, पूंडरी से निर्दलीय रणधीर सिंह गोलन और कलायत से भाजपा से पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा विधायक हैं।

2019 के लोकसभा चुनाव में कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अधीन आने वाले कैथल जिले में कैथल-पटियाला रेल मार्ग, कुरुक्षेत्र-नरवाना रेल मार्ग का दोहरीकरण और कई नई ट्रेनों का संचालन करने का मुख्य मुद्दा है। इस मुद्दे को लेकर रेल यात्री कल्याण समिति सांसद व वर्तमान में मुख्यमंत्री नायब सैनी को कई बार मांग पत्र सौंप चुकी है, लेकिन इसमें एक भी मांग पूरी नहीं हो पाई है। हालांकि कैथल में एलिवेटेड ट्रैक के निर्माण को लेकर केंद्र सरकार की ओर से प्रक्रिया शुरू की गई है। - सतपाल गुप्ता, चेयरमैन, रेल यात्री कल्याण समिति, कैथल।

सांसद व वर्तमान में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने कार्यकाल में काफी रिकार्ड कार्य किए हैं। इसके तहत छोटे से लेकर लेकर बड़े स्तर पर काफी विकास कार्य उनकी ओर से करवाएं हैं। उनके कार्यकाल में जहां राजस्थान के राजगढ़ से चंडीगढ़ नेशनल हाइवे 152 और महेंद्रगढ़-नारनौल से चंडीगढ़ नेशनल हाइवे 152 डी की सौगात मिली है। वहीं, एलिवेटेड ट्रैक के निर्माण को लेकर प्रक्रिया जारी है। अब आगामी लोकसभा चुनाव में भी भाजपा की ओर से किए गए विकास कार्य के आधार पर लोग भाजपा पर ही विश्वास जताएंगे। - अशोक गुर्जर, जिलाध्यक्ष, भाजपा, कैथल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें