04-कैथल। मूनलाइट स्कूल में जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यशाला के समापन पर कलाकारों को प्रमाणपत्र द?
- फोटो : Kaithal
कैथल। मून लाइट स्कूल में 10 दिवसीय जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हो गया। इस मौके पर कलाकारों ने हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुतियां दी। सभी कलाकारों को विभाग की ओर से प्रमाण-पत्र व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी अमरजीत सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय के एमडी पाला राम सैनी ने सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कार्यशाला में बच्चों ने अपनी प्रदेश की संस्कृति को समझने का कार्य किया। छह जुलाई से शुरू हुई इस कार्यशाला में बच्चों को हरियाणवी नृत्य, गायन व अभिनय का प्रशिक्षण सुशील कुमार व लव शर्मा ने दिया।
समापन समारोह में बच्चों ने हरियाणवी परिधान में प्रदेश की संस्कृति को अपनी प्रतिभा से यादगार बना दिया। इस मौके पर राज्य नोडल अधिकारी अनिल कौशिक ने कहा कि कैथल जिले के कलाकारों ने कई बार राष्ट्र व प्रदेश स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम के दौरान कुश्ती कोच विजय चौहान, प्रशांत राय, जोगेंद्र, सुरेश सहायक, विद्यालय की मुख्य अध्यापिका पूजा सैनी, दिव्या विज, स्वाति, संजना, दीक्षा, अंजू, रेनू, तनुज, कमल राणा, गौरव सैनी व सुमित कल्याण आदि मौजूद रहे।