फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजेंट से नकदी लूटने के मामले में आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। भारत फाइनेंस कंपनी खुराना रोड कैथल के एजेंट से नकदी लूटने के मामले में पूंडरी पुलिस टीम ने फरल निवासी प्रिंस उर्फ कालू को प्रोडेक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता प्रदीप नैन ने बताया कि भारत फाइनेंस कंपनी खुराना रोड कैथल के एजेंट दीपक निवासी करावली जिला आगरा उत्तर प्रदेश की शिकायत पर इस संबंध में केस दर्ज किया था। उसने बताया था कि 25 मार्च 2021 को वह ग्राहकों से किस्तों की राशि जमा कर दोपहर के समय गांव फरल से कौल वाली सड़क पर जा रहा था तभी पीछे से बाइक पर आए दो लड़कों ने उसकी आंखों में लाल मिर्च का पाउडर डाल कर उससे 38 हजार रुपये व टैब व अन्य कागजात छीन लिया।
इस मामले में पहले ही तीन आरोपी फरल निवासी आशीष, सिमरनजीत व विपिन उर्फ बंटी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपी प्रिंस किसी अन्य मामले में जिला जेल में बंद था। उसकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय के मार्फत प्रोड्क्शन वारंट जारी करवाए गए थे। शुक्रवार को कागजी कार्रवाई पूर्ण करके प्रोडक्शन वारंट पर लेकर व्यापक पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें