फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भजनों से कलाकारों ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर

Sun, 15 Sep 2024 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन/कैथल। सीवन के शांति मोहल्ला में चल रहे भगवान गणपति महोत्सव में शुक्रवार देर शाम संगीतमय संकीर्तन आयोजित किया। इस आयोजन में बतौर मुख्य यजमान सुधीर मिढा, नीरज कंसल ने शिरकत की। भजन संध्या में श्री वैष्णो दुर्गा मंडल की ओर से गायक कलाकारों ने भजनों से श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।

इस अवसर पर सुंदर झांकियां निकाली और नव दुर्गा मां की पूजा की। राहुल कक्कड़ व पवन मुटरेजा ने बताया कि यह आयोजन लगातार 16 सितंबर तक चलेगा और 17 सितंबर को भगवान गणपति की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। इस अवसर पर तरुण, राज कुमार, मिंटू, नारायण व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन


उधर, स्वर्गद्वार धर्मशाला में चल रहे गणपति महोत्सव में आयोजित भजन संध्या में गायक कलाकारों ने भगवान गणपति का गुणगान किया। इस अवसर पर गायक विकास मल्होत्रा व हरियाणवी कलाकार विक्की फिरोजपुरिया ने भजनों से उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबोया।

विक्की फिरोजपुरिया के भजन मेरे बाबा तेरी होरी जै जै कार नगर में डंका बाज रहा पर श्रद्धालु झूमने लगे। इस आयोजन आयोजन में बतौर यजमान पूर्व सरपंच अमरेन्द्र सिंह खारा, ऋषिकेश शर्मा, विवेक गोयल, देवेन्द्र शर्मा, असीम शर्मा, राकेश रत्न, माम चंद ने शिरकत की।

आयोजन समिति के संरक्षक डाॅ. राम निवास शर्मा ने बताया कि गणपति महोत्सव में प्रतिदिन बच्चों के लिए भक्ति प्रश्नोतरी प्रतियोगिता करवाई जाती है। इस दौरान प्रतिदिन बच्चों से रामायण, महाभारत व उपनिषद से 10 प्रश्र पूछे जाते हैं और बच्चे अगले दिन उन प्रश्रों के उत्तर लिख कर लाते हैं। इस प्रश्नोतरी में जो बच्चे विजेता होंगे, उन्हें कार्यक्रम के अंतिम दिन पर सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 16 सितंबर को सिद्धी विनायक भजन महा संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सागर, कालू, विक्की, तिलक शर्मा, जितेंद्र शर्मा, शुभम वधवा, शेखर, माधव व अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन


उधर, शहर के सर्राफा बाजार में श्री गणपति सेवा मंडल की ओर से इस साल 28वां श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव मनाया जा रहा है। गणेश चतुर्थी का पंडाल सजने के बाद शनिवार को भी पूजा-अर्चना जारी रही। इसके साथ ही शहर में अन्य जगहों पर लगे पंडालों में भी सुबह व शाम के समय पूजा की जा रही है। 17 सितंबर को विभिन्न नहरों में बप्पा का विर्सजन किया जाना है। ऐसे में सर्राफा बाजार में भी गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पंडाल गूंज उठता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें